जब होते देखता हूँ हर छण एक नया तमाशा
प्रश्न से गूँज उठता है मन,आखिर क्या है यह स्वच्छ भारत की परिभाषा
क्या सिर्फ कूड़े को साफ़ कर देना ही इसका उद्देश्य एकमात्र है,
और सफाईकर्मी ही इसे अंजाम तक पहुचाने वाला असली पात्र है
यह स्वच्छता क्या सिर्फ बाहरी रख रखाव तक सीमित है
दुसरे की परवाह किये बिना स्वयं साफ़ रहें,क्या इससे होता देश का हित है
यह स्वच्छता पहले स्वयं के अंतःकरण में लानी है
और यदि आये देश के काम ,तो सार्थक ये जवानी है
जिस दिन लड़कों के मन में लड़कियों को देखकर गंदगी नहीं रहेगी
मेरा भारत स्वच्छ है,यह हर घर की माँ बहन कहेगी
जब जात पात का पिटारा हमसे कोसों दूर हो जाएगा
तो यह हिंदुस्तान,स्वयं को विश्व में सबसे स्वच्छ पायेगा
हिन्दु की मदद को जब मुसलमान अपना हाथ आगे बढ़ाएगा
और गुरूद्वारे का लंगर हिन्दू ईसाई साथ में खाएगा
तो यह भारत माता का मस्तक गर्व से ऊँचा हो जायेगा
और मेरा महान भारत फिर से विश्वगुरु कहलायेगा
तो शुरू कर दीजिये सफाई और आगे बढाइये इस अभियान को
तुम हो इस देश के युवा,गिरने न देना देश के सम्मान को
फिर शायद असल मायनों में,यह देश स्वच्छ हो जायेगा
और इसके कर्णधारों में,आपका नाम सबसे अग्रिम पंक्ति में आएगा
जय हिन्द जय भारत।

Very nice...
ReplyDeleteThank you mam
Delete